अगर देश बढ़ रहा है, तो क्यों है आम आदमी की जेब खाली ? | Economic Analysis
मोदी जी की ‘ग्रोथ स्टोरी‘ का कड़वा सच: मैन्युफैक्चरिंग और खेती में भारी गिरावट!
हस्तक्षेप (Hastakshep) के आज के अंक में प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे 7.8% जीडीपी (GDP) ग्रोथ के दावों की गहरी पड़ताल करेंगे। क्या वैश्विक संकटों के बीच भारत की यह ‘असाधारण उपलब्धि‘ वाकई आम नागरिक के जीवन में बदलाव ला रही है?
प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी के साथ इस विश्लेषण में हम जानेंगे:
- आंकड़ों का सच: क्या यह ग्रोथ वास्तविक है या अर्थव्यवस्था के अपराधों पर पर्दा डालने की कोशिश है?
- आम आदमी की जेब : अगर GDP बढ़ रही है, तो लोगों की क्रय शक्ति (Purchasing Power) क्यों कम हो रही है?
- सेक्टरवार गिरावट: मैन्युफैक्चरिंग और कृषि क्षेत्र में गिरावट के बावजूद ग्रोथ का दावा कैसे?
- बेरोजगारी और मजदूरी: मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी और रोजगार के घटते अवसरों पर गंभीर चर्चा।
कॉर्पोरेट बनाम जनता: क्या यह विकास सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के लिए है?
पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और कमेंट में अपनी राय साझा करें कि क्या आपको अपनी जिंदगी में यह ग्रोथ महसूस हो रही है?





