hastakshep Logo

Live Hastakshep

लाइव हस्तक्षेप

Congress raises key questions regarding the Satya Niketan incident: Why are there no hostels at DU? Why hasn’t the debris been cleared?

सत्य निकेतन में छात्र बिल्डिंग हादसे के बाद NSUI ने सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन से कई गंभीर सवाल पूछे हैं।

नई दिल्ली, 7 सितंबर 2026.भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा है कि सत्य निकेतन में छात्र पीजी गिरने की घटना के 24 घंटे बाद भी मलबा पूरी तरह नहीं हटाया गया है और यह स्पष्ट नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हैं। उन्होंने राहत-बचाव के साथ-साथ सच छिपाए जाने का भी आरोप लगाया।

आज नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि “•  देश के हर विद्यार्थी के लिए Affordable accommodation की व्यवस्था की जाए और Rent Control Act लाया जाए

• सवाल प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधायक, मेयर, पार्षद और MCD कमिश्नर से पूछा जाएगा

• सवाल प्रधानमंत्री मोदी के कसीदे पढ़ने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर योगेश सिंह से भी पूछा जाएगा

हमें लीपापोती की कार्रवाई से बचना होगा और जवाबदेही तय करनी होगी। नरेंद्र मोदी अपना PR करने SRCC गए, तो सत्य निकेतन क्यों नहीं गए।

‘शिक्षित भारत’ से ‘विकसित भारत’ बनेगा, झूठ और PR से भारत का भला नहीं होगा। इसलिए हम ‘छात्रों की गूँज’ के जरिए छात्रों से जुड़े मुद्दों और शिक्षा व्यवस्था की आवाज उठा रहे हैं। “

वहीं NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी और छात्रों के प्राइवेट PG में रहने की मजबूरी को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि पिछले 10 वर्षों में DU के लिए एक भी नया हॉस्टल क्यों नहीं बनाया गया और DU की जमीनों का इस्तेमाल हॉस्टल बनाने के बजाय अन्य आयोजनों के लिए क्यों किया जा रहा है?

NSUI की प्रमुख मांगें:

  • DU में छात्रों के लिए नए हॉस्टल बनाए जाएं।
  • अवैध हॉस्टल और PG बंद किए जाएं।
  • हॉस्टल और PG के लिए Rent Control Act बनाया जाए।
  • सभी PG की सुरक्षा जांच कराई जाए।
  • हादसे की जिम्मेदारी तय कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
  • मृत छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए।
  • घायल छात्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

सवाल बड़ा है—क्या दिल्ली में छात्रों की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था सरकार और विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है?

वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।

लेखक

  • Amalendu Upadhyay

    अमलेन्दु उपाध्याय hastakshep.com के संपादक हैं। उन्हें 35 वर्ष से अधिक प्रिन्ट, इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह राजनीति, समसामयिकी, पर्वारण, स्वास्थ्य, मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर मुखरता के साथ लिखते और बोलते हैं।

एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

Trending

Discover more from Live Hastakshep

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading