hastakshep Logo

Live Hastakshep

लाइव हस्तक्षेप

10,000 करोड़ का ‘आयकर टैक्स में घपले का खेल’?

  • BJP की कथित ‘C TEAM’ पर गोहिल का बड़ा आरोप!
  • Major allegation by Congress—claims of a tax fraud worth thousands of crores involving the BJP’s ‘C-Team’; questions raised over the Modi government’s failure to take action!

क्या राजनीतिक चंदे के नाम पर हजारों करोड़ रुपये का टैक्स बचाने का खेल चल रहा है? कांग्रेस ने मोदी सरकार पर ऐसा गंभीर आरोप लगाया है, जिसने Income Tax और Political Donations की पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं!...

नई दिल्ली, 9 सितंबर 2026. कांग्रेस ने Income Tax छूट और Registered Unrecognised Political Parties यानी RUPP को लेकर मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ((Ex-MP, | Former Minister & Former Leader of Opposition, Gujarat)) ने आज नई दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस में गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, देश में 3,260 RUPP के जरिए करीब ₹10,000 करोड़ के चंदे का मामला सामने आया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बड़े कारोबारी और कथित ‘C Team’ से जुड़े लोग राजनीतिक दलों को चंदे के जरिए Income Tax से बचने के रास्ते का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

Income Tax Act की धाराओं 80GGC और 80GGB का हवाला देते श्री गोहिल ने राजनीतिक चंदे पर मिलने वाली टैक्स छूट और कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि अगर जांच में गड़बड़ी मिलती है तो टैक्स की वसूली, ब्याज, पेनल्टी और आपराधिक कार्रवाई का प्रावधान होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

CA की भूमिका, कथित टैक्स चोरी और मोदी सरकार द्वारा कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी गोहिल ने सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस तरह का फर्जीवाड़ा देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

इस वीडियो में जानिए:

  • शक्तिसिंह गोहिल ने AICC ब्रीफ़िंग में क्या आरोप लगाए?
  • ₹10,000 करोड़ के कथित राजनीतिक चंदे का मामला क्या है?
  • RUPP और Income Tax छूट का पूरा विवाद क्या है?
  • 80GGC/80GGB के तहत राजनीतिक चंदे पर टैक्स नियम क्या हैं?
  • कांग्रेस ने मोदी सरकार से क्या कार्रवाई मांगी?
  • कथित टैक्स फर्जीवाड़े में CA की भूमिका पर क्या सवाल उठे?

नोट: वीडियो में बताए गए आरोप कांग्रेस/शक्तिसिंह गोहिल के दावे हैं। संबंधित आरोपों और आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि को अलग से देखना आवश्यक है।

लेखक

  • Amalendu Upadhyay

    अमलेन्दु उपाध्याय hastakshep.com के संपादक हैं। उन्हें 35 वर्ष से अधिक प्रिन्ट, इलैक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वह राजनीति, समसामयिकी, पर्वारण, स्वास्थ्य, मानवाधिकार जैसे मुद्दों पर मुखरता के साथ लिखते और बोलते हैं।

एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

Trending

Discover more from Live Hastakshep

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading