जेल में थे 25 आरोपी! फिर JANTAR-MANTAR कैसे पहुंचे?
24 घंटे में स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग
Questions raised at Jantar Mantar regarding Delhi Police’s facial recognition system; 25 jailed accused identified: Alka Lamba
नई दिल्ली, 4 सितंबर 2026. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस के Facial Recognition सिस्टम पर गंभीर सवाल उठे हैं। अंग्रेज़ी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 25 ऐसे आरोपियों की पहचान हुई जो प्रदर्शन के दौरान जेल में बंद थे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने आज एक प्रेस कान्फ्रेंस कर गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा।
- जंतर-मंतर प्रदर्शन में जेल में बंद 25 आरोपियों की पहचान कैसे हुई?
- दिल्ली पुलिस के Facial Recognition Software पर उठे गंभीर सवाल
- इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने पुलिस के दावे पर खड़े किए सवाल
- अल्का लांबा ने गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
अल्का लांबा ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा-
” दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया था कि जंतर-मंतर के प्रदर्शन में गंभीर आरोपों वाले अपराधी शामिल थे।
लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि 👇
⦿ पुलिस ने 25 ऐसे आरोपियों को भी जंतर-मंतर के प्रदर्शन में मौजूद बताया- जो कि प्रोटेस्ट के दौरान जेल में बंद थे
👉 दिल्ली पुलिस का दावा है कि इन आरोपियों की पहचान उनके फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर ने की थी
⦿ ऐसे में सिर्फ दो ही बातें संभव हैं:
• या तो पुलिस के फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में दिक्कत थी
• या जानबूझकर प्रदर्शन में खूंखार अपराधियों को जेल से लाया गया- ताकि माहौल बिगाड़ा जा सके
⦿ अब सवाल है:
👉 अगर फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर में समस्या है तो इसका इस्तेमाल क्यों हो रहा है?
👉 अगर इस सॉफ्टवेयर के चलते किसी निर्दोष व्यक्ति को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा तो उसका जिम्मेदार कौन होगा?
👉 अगर सॉफ्टवेयर में कोई प्रॉब्लम नहीं है तो जो आरोपी जेल में बंद थे, वह जंतर-मंतर कैसे पहुंच गए?
ये सवाल बेहद गंभीर हैं, जिनके जवाब गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को देने होंगे।
आप स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सुनिए और सोचिए…
खुले मंच से इतना सब कहने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने सिर्फ एक मामूली FIR दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया।
जबकि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा लगनी चाहिए थी, लेकिन यह धारा नहीं लगाई गई।
स्वतंत्र भारद्वाज ने वीडियो में यह भी बताया कि उसका किन बड़े नेताओं से संपर्क है और उसे किनका संरक्षण प्राप्त है।
उसने अपने वीडियो में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तक का जिक्र किया है।
वीडियो वायरल होने के बाद निशु आज़ाद ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी से न्याय दिलाने की मांग की है।
मैं आज आपके सामने देश की कुछ बेटियों का जिक्र करूंगी।
1. निशु आजाद
2. शाहीन खान और नफीसा खान
3. आकृति चौधरी
4. रुचिका सिंह
निशु आजाद स्कूल में पढ़ती हैं और दलित समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं।
निशु ने जंतर-मंतर के आंदोलन में हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात को रखा, जहां BJP राइट विंग के हिंसक लोगों ने उनके पिता से मारपीट की।
मारपीट करने वाले का नाम है- स्वतंत्र भारद्वाज, जिसका बड़े-बड़े चैनल इंटरव्यू कर रहे हैं। अपने इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज बड़ी ही बेशर्मी से अपने हिंसक किस्से सुना रहा है।
दलित समाज के लिए अपमानसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसके खिलाफ किसी धारा में कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा।
हम मांग करते हैं कि 24 घंटे के अंदर स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी हो और उसे जेल में डाला जाए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और नेता विपक्ष राहुल गांधी जी निशु आजाद के साथ न्याय मिलने तक पूरी ताकत के साथ खड़े हैं।”





