hastakshep Logo

Live Hastakshep

लाइव हस्तक्षेप

नेपाल में 26 अगस्त की बाढ़ से कितनी तबाही हुई?

  • नेपाल में बाढ़ से 1,367 लोगों की मौत, 5,132 अब भी लापता
  • हिमनद पिघलने से आई बाढ़ ने नेपाल में मचाई भारी तबाही

नेपाल में बीती 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर जान-माल को नुकसान पहुंचाया। बाढ़ में अब तक 1,367 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 5,132 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। 13,646 लोगों को बचाया जा चुका है। हिमनद पिघलने से आई बाढ़ (Floods caused by glacial melting) ने नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत कई क्षेत्रों में सड़क, स्कूल, बिजली नेटवर्क और जल प्रणालियों को भारी नुकसान पहुंचाया।

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रेज़िडेंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया  (Leela Peters Yahiya, United Nations Resident Coordinator in Nepal) ने इस आपदा को जलवायु संकट से जुड़े बढ़ते नुकसान और क्षति का भयावह उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में नेपाल का योगदान बेहद कम है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के गंभीर मानवीय और आर्थिक प्रभावों का सामना उसे करना पड़ रहा है।

नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र के हानि और क्षति कोष (Loss and Damage Fund) से वित्तीय सहायता की मांग की है। नेपाल की मांग का केंद्र जलवायु न्याय है, यानी जो देश जलवायु परिवर्तन के लिए कम जिम्मेदार हैं, उन्हें जलवायु आपदाओं से होने वाले नुकसान से निपटने के लिए पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र और नेपाल सरकार ने प्रभावित लोगों के लिए 4.96 करोड़ डॉलर की आपात सहायता अपील जारी की है। इस राशि से आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, नकद सहायता, जल प्रणालियों की बहाली, मोबाइल क्लीनिक और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं जैसी जरूरी मदद पहुंचाने का लक्ष्य है।

नेपाल बाढ़ संकट, जलवायु न्याय, हिमनद पिघलने से आई बाढ़, Loss and Damage Fund और अंतरराष्ट्रीय जलवायु सहायता से जुड़ी पूरी जानकारी पढ़िए संयुक्त राष्ट्र समाचार की इस रिपोर्ट में….

विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल ने उठाई जलवायु न्याय की मांग

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि हाल की विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाल की वित्तीय मुआवज़े की मांग उन देशों को अधिक सहायता देने की ज़रूरत उजागर करती है, जो जलवायु संकट के लिए सबसे कम ज़िम्मेदार हैं, लेकिन उसके सबसे गम्भीर प्रभाव झेल रहे हैं.

मुख्य बिन्दु

  • 26 अगस्त की बाढ़ में 1,367 लोगों की मौत की पुष्टि.
  • 587 विदेशी नागरिकों समेत 5,132 लोग अब भी लापता; तलाश और बचाव अभियान जारी.
  • 13,646 लोगों को बचाया गया.

नेपाल में संयुक्त राष्ट्र की रैज़िडेंट कोऑर्डिनेटर लीला पीटर्स याहिया ने काठमांडू से वीडियो लिंक के ज़रिए यूएन मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “नेपाल में अभूतपूर्व तबाही हुई है. यह इस बात का बेहद स्पष्ट और भयावह उदाहरण है कि जलवायु संकट के प्रति संवेदनशील देशों को किस तरह लगातार बढ़ते नुक़सान और क्षति का सामना करना पड़ रहा है.”

उन्होंने कहा कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में नेपाल का योगदान बेहद कम है, लेकिन इसके बावजूद देश जलवायु परिवर्तन के गम्भीर मानवीय और आर्थिक प्रभाव झेल रहा है.

26 अगस्त को पिघलते हिमनद के कारण आई बाढ़ से लगभग 84,270 लोग प्रभावित हुए. साथ ही, उत्तरी नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धादिंग क्षेत्रों में अहम सड़कों, स्कूलों, बिजली नैटवर्क और जल प्रणालियों को भारी नुक़सान पहुँचा.

जलवायु-संवेदनशील देशों के लिए वित्तीय सहायता

नेपाल ने संयुक्त राष्ट्र के हानि और क्षति कोष से सहायता मांगी है. यह कोष 2022 में उन विकासशील देशों की मदद के लिए स्थापित किया गया था, जो जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं.

लीला पीटर्स याहिया ने बताया कि नेपाल के अनुरोध पर फिलहाल विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, “नेपाल की जलवायु न्याय की मांग अन्तरराष्ट्रीय जलवायु व्यवस्था के एक अहम सिद्धान्त को सामने लाती है.”

उन्होंने कहा, “जो देश जलवायु परिवर्तन के प्रति विशेष रूप से संवेदनशील हैं, उन्हें ऐसे नुक़सान एवं क्षति से निपटने के लिए पर्याप्त और आसानी से उपलब्ध सहायता मिलनी चाहिए, जिसके लिए वे बहुत कम ज़िम्मेदार हैं.”

ज़रूरतमन्दों तक पहुँच

सप्ताहान्त में लीला पीटर्स याहिया ने बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित कुछ इलाक़ों का दौरा किया, जहाँ पूरी बस्तियाँ बह गई थीं और नदियों के किनारे तक बदल गए थे.

उन्होंने उन परिवारों से मुलाक़ात की, जो अब भी अपने लापता परिजनों की तलाश कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने अपने प्रियजनों को 20 मीटर ऊँची लहरों में बहते हुए देखा था.

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और साझीदारों की सहायता ज़रूरतमन्द लोगों तक पहुँच रही है, लेकिन सबसे अधिक संवेदनशील समुदायों तक पहुँचना अब भी चुनौती बना हुआ है.

नेपाल में किसी आपात अभियान के दौरान पहली बार, विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बाढ़ से कटे समुदायों तक भोजन पहुँचाने के लिए कार्गो ड्रोन का इस्तेमाल किया है.

आपात सहायता अपील

इन ज़रूरतों को पूरा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और नेपाल सरकार ने शुक्रवार को 4 करोड़ 96 लाख डॉलर की आपात अपील जारी की थी. इसका लक्ष्य दिसम्बर के अन्त तक 84 हज़ार लोगों तक आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएँ और नक़द सहायता समेत जीवनरक्षक मदद पहुँचाना है.

लीला पीटर्स याहिया ने बताया कि बुधवार तक केवल 2 करोड़ 20 लाख डॉलर ही प्राप्त हुए थे.

उन्होंने कहा कि तत्काल ज़रूरतों में जल प्रणालियों को बहाल करना, गर्भवती महिलाओं के लिए मोबाइल क्लीनिक बढ़ाना और आपदा प्रभावित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना शामिल है.

(यूएन समाचार)

FAQs

  1. नेपाल में 26 अगस्त की बाढ़ में कितने लोगों की मौत हुई?
    दिए गए लेख के अनुसार, नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में 1,367 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
  2. नेपाल में बाढ़ में कितने लोग अब भी लापता हैं?
    लेख के अनुसार 5,132 लोग अब भी लापता हैं, जिनमें 587 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
  3. नेपाल में बाढ़ का कारण क्या बताया गया है?
    लेख के अनुसार, पिघलते हिमनद के कारण 26 अगस्त को विनाशकारी बाढ़ आई, जिसने नेपाल के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई।
  4. नेपाल जलवायु न्याय की मांग क्यों कर रहा है?
    नेपाल का तर्क है कि वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में उसका योगदान बहुत कम है, लेकिन जलवायु परिवर्तन के कारण उसे गंभीर मानवीय और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसलिए वह अधिक वित्तीय सहायता की मांग कर रहा है।
  5. जलवायु न्याय क्या है?
    जलवायु न्याय का अर्थ है कि जलवायु परिवर्तन के लिए अपेक्षाकृत कम जिम्मेदार लेकिन उससे गंभीर रूप से प्रभावित देशों और समुदायों को नुकसान से निपटने के लिए पर्याप्त वित्तीय और तकनीकी सहायता मिलनी चाहिए।
  6. Loss and Damage Fund क्या है?
    हानि और क्षति कोष (Loss and Damage Fund) विकासशील और जलवायु-संवेदनशील देशों को जलवायु परिवर्तन से होने वाले गंभीर नुकसान और क्षति से निपटने में सहायता देने की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था है।
  7. नेपाल में बाढ़ से किन क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ?
    रसुवा, नुवाकोट और धादिंग समेत उत्तरी नेपाल के कई क्षेत्रों में सड़कों, स्कूलों, बिजली नेटवर्क और जल प्रणालियों को भारी नुकसान पहुंचा।
  8. नेपाल बाढ़ राहत के लिए कितनी वित्तीय सहायता चाहता है?
    संयुक्त राष्ट्र और नेपाल सरकार ने 4.96 करोड़ डॉलर की आपात सहायता अपील जारी की है, जिसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध कराना है।
  9. नेपाल बाढ़ में संयुक्त राष्ट्र क्या मदद कर रहा है?
    संयुक्त राष्ट्र एजेंसियां और उनके साझेदार राहत एवं बचाव अभियान में सहायता कर रहे हैं। विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने बाढ़ से कटे समुदायों तक भोजन पहुंचाने के लिए कार्गो ड्रोन का इस्तेमाल भी किया है।
  10. नेपाल में बाढ़ के बाद तत्काल राहत की क्या जरूरत है?
    प्राथमिक जरूरतों में जल प्रणालियों की बहाली, आश्रय, स्वास्थ्य सेवाएं, गर्भवती महिलाओं के लिए मोबाइल क्लीनिक, नकद सहायता और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।

एक त्रुटि हुई है, शायद इसका मतलब है कि फीड बंद है। बाद में पुन: प्रयास करें।

Trending

Discover more from Live Hastakshep

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading