PoliticsVideo

आजम खान की भाषा लोकतंत्र की संजीवनी क्यों? मोदी-योगी से तुलना जरूरी है!

आजम खान की भाषा लोकतंत्र की संजीवनी है

जेल, दमन और मुकदमों के बाद भी आजम खान की भाषा में इतनी शालीनता कैसे? क्या आजम खान हिंदी को हिंदुस्तानी तहजीब लौटा रहे हैं? लोकतंत्र को कौन-सी भाषा चाहिए?

प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी

लोकतंत्र की आदर्श भाषा के नए रूप कैसे रच रहे हैं आजम खान? मोदी-योगी की भाषा से तुलना कीजिए।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के हाल में सामने आए इंटरव्यू उत्तर प्रदेश और भारत की राजनीति के लिए एक तरह से ईंधन का काम कर रहे हैं। खास तौर पर लोकतंत्र के लिए ये इंटरव्यू महत्वपूर्ण हैं।

मैंने आजम खान के भाषण पहले भी सुने हैं। लेकिन हाल के इंटरव्यू में उनकी भाषा, उसमें इस्तेमाल किए गए मुहावरे और चीजों को देखने का उनका नजरिया, जिसे हम मानवीय परिप्रेक्ष्य कह सकते हैं, एक नई विशेषता के साथ सामने आया है। यह केवल दलित या किसी एक समुदाय का परिप्रेक्ष्य नहीं है, बल्कि व्यापक मानवीय परिप्रेक्ष्य है।

इसने संचार के एक नए प्रतिमान को जन्म दिया है।

मैं निजी तौर पर आजम खान को नहीं जानता। न ही अखिलेश यादव से मेरा कोई व्यक्तिगत परिचय है। मैं नेताओं से व्यक्तिगत परिचय, मेल-मुलाकात आदि से बहुत दूर रहता हूं। लेकिन जो चीज हमारे सामने है और जो घटनाक्रम नीचे, समाज के स्तर पर घट रहा है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सोशल मीडिया के संवाद में आजम खान का आना और इतने प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखना एक महत्वपूर्ण घटना है।

इसने भाषा और खास तौर पर हिंदी भाषा के स्वरूप पर नए सिरे से विचार करने का अवसर दिया है। हिंदी एक समय तू-तड़ाक की भाषा बनती जा रही थी। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक संवाद से तहजीब जिस तरह गायब हो गई थी, उसके बीच अब नेताओं की भाषा में हिंदुस्तानी तहजीब का नए सिरे से जन्म और प्रसार एक बहुत बड़ी घटना है। इसे कायदे से नोटिस किया जाना चाहिए और इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

आजम खान की भाषा में तहजीब और राजनीतिक प्रतिबद्धता

आजम खान अपनी भाषा में अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करते। गालियां नहीं देते और न ही फालतू शब्दों का प्रयोग करते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि वे अपनी राजनीतिक विचारधारा और नजरिए को भी नहीं छोड़ते।

अगर मुझसे पूछा जाए, तो आजम खान की दो बहुत बड़ी ताकतें हैं।

आजम खान जिस दिन चाहें, उस दिन अपने तमाम दुखों से मुक्त हो सकते हैं। बस उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने की जरूरत है। आपने देखा कि अजित पवार को कितनी जल्दी राहत मिल गई। आजम खान को राहत देने में कितनी देर लगेगी?

बस बीजेपी ज्वाइन कर लें!

आजम खान उत्तर प्रदेश के एक आदर्श राजनीतिक नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी के दमन के सामने सरेंडर नहीं किया। क्यों? क्योंकि समाजवादी पार्टी, उसके सिद्धांतों, समाजवादी परंपरा और उसके मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता है।

एक आदमी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के आधार पर तमाम चीजों का सामना कर रहा है। झूठे आरोप, झूठी गिरफ्तारियां, यातनाएं और जेल की परिस्थितियां, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।

इसके बावजूद उनकी भाषा में शालीनता और सभ्यता बची हुई है। वे राजनीतिक विमर्श में मानवाधिकारों के परिप्रेक्ष्य से चीजों को रखते हैं।

सच कह रहा हूं, आज जितने भी राजनीतिक नेता हैं, उनमें नरेंद्र मोदी की भाषा कहीं भी आजम खान की भाषा के करीब नहीं बैठती। नरेंद्र मोदी को मानवीय भाषा बोलनी नहीं आती। वे जिस तरह की भाषा बोलते हैं, वह एकदम असभ्य भाषा है। वह ठुल्लों की भाषा है। योगी आदित्यनाथ जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसका सभ्यता की भाषा से कोई लेना-देना नहीं है।

हां, सभ्य भाषा का लहजा और उसका टोन अखिलेश यादव में दिखाई देता है। लेकिन आजम खान की शैली, शब्दों के चयन, प्रस्तुति और नजरिए को अखिलेश यादव भी नहीं छू पाते। यह एक सच्चाई है।

मोदी-योगी की राजनीतिक भाषा और आजम खान की शैली में अंतर

यह बात इसलिए रखना जरूरी है क्योंकि आज जिस तरह का माहौल बना दिया गया है, उसमें हम असभ्य भाषा के आदी बना दिए गए हैं।

हमें इसका आदी किसने बनाया? आरएसएस और बीजेपी के नेताओं ने।

आरएसएस और बीजेपी के मीडिया सेल ने गंदी भाषा में उत्तर-प्रत्युत्तर लिखकर, मां-बहन की गालियों के जरिए राजनीति करके आजम खान को जितनी यातनाएं दी हैं, उतनी ही यातनाएं अगर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मोहन भागवत को दे दी जाएं, तो उनकी भाषा देखिए।

जरा कल्पना कीजिए!

आजम खान को जितनी बार गिरफ्तार करके जेल भेजा गया, जितने साल उन्हें जेल में रखा गया और जितनी यातनाएं दी गईं, उतने साल बीजेपी की शीर्ष नेतृत्व को भी जेल में रखकर यातनाएं दी जाएं, तो बीजेपी के नेताओं की भाषा गायब हो जाएगी। वे गाली देना भी भूल जाएंगे। तहजीब की भाषा तो बहुत दूर की बात है, वे उसे जानते ही नहीं हैं।

जुल्म और दमन के बावजूद शालीन और सभ्य भाषा का बचा रहना, उसका राजनीतिक विमर्श में आना और मानवीय परिप्रेक्ष्य से राजनीति को देखना एक महत्वपूर्ण बात है।

मानवीय परिप्रेक्ष्य से भारतीय राजनीति को देखना, उत्तर प्रदेश की राजनीति को देखना और अल्पसंख्यकों की राजनीति को समझना-आजम खान के संवाद में यह सब एक बहुत ही शानदार ढंग से सामने आ रहा है।

यह एक ऐसी अभिव्यक्ति है, जिसे हम सुसंस्कृत भाषा कह सकते हैं।

भाषा के विमर्श, भाषा के प्रयोग और उसके विभिन्न रूपों के संदर्भ में आजम खान की भाषा का गंभीरता से अध्ययन किया जाना चाहिए।

उर्दू की तहजीब और हिंदुस्तानी भाषा की परंपरा

संयोग की बात है कि तहजीब और शालीन अभिव्यक्ति की यह परंपरा उर्दू भाषा के पास है। आजम खान इस परंपरा को बहुत ही शालीनता से जी रहे हैं और उसे सार्वजनिक संवाद का हिस्सा बना रहे हैं।

हम तो चाहेंगे कि उनकी यह भाषा और भी ज्यादा लोकप्रिय बने। लोग आजम खान की भाषा का अनुकरण करें और शालीन ढंग से बोलें तथा लिखें।

क्योंकि इससे लोकतंत्र समृद्ध होता है। शालीन भाषा से लोकतंत्र समृद्ध होता है और फासीवाद धराशायी होता है।

हम लोग भाषा की ताकत को नहीं जानते।

यह जो अशालीन भाषा, असभ्य भाषा, जाहिलों की भाषा, ठुल्लों की भाषा और माफिया गिरोहों के लोगों की भाषा है, उसका इस्तेमाल बीजेपी के मीडिया सेल और बीजेपी के नेता लगातार करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं।

इसमें सांसद शामिल हैं, मुख्यमंत्री शामिल हैं और प्रधानमंत्री सहित तमाम लोग शामिल हैं। उनके ऐसे बयानों के वीडियो भी सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं।

लेकिन इसमें सबसे दुर्भाग्यपूर्ण चीज हेट कैंपेन है।

जब भाषा हेट कैंपेन का हिस्सा बन जाए और नफरत फैलाने का प्रमुख औजार बन जाए, तो यह भाषा का पराभव है। हिंदी भाषा के लिए भी यह सबसे बड़ी क्षति है।

यह क्षति किसने की? आरएसएस और बीजेपी के लोगों ने।

क्योंकि उन्हें लोकतंत्र नहीं चाहिए।

अगर आप लोकतंत्र के भीतर रहकर ही उसे खत्म करना चाहते हैं, तो असभ्य और अशालीन भाषा का इस्तेमाल कीजिए। लोकतंत्र लगातार कमजोर होता चला जाएगा।

यही पैटर्न जानबूझकर अपनाया गया है।

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की भाषा लोकतंत्र के लिए संजीवनी

यह बहुत अच्छी बात है कि आजम खान जब से जेल से जमानत पर बाहर आए हैं, उन्होंने जिस तरह की भाषा में अपनी बात रखी है, वह भाषा लोकतंत्र के लिए एक तरह से संजीवनी का काम कर रही है।

हम यह भी कह सकते हैं कि उन्होंने हिंदी और हिंदुस्तानी भाषा को एक तरह से नया जीवन दिया है।

मैं तो चाहूंगा कि आजम खान की यह भाषा और अधिक लोकप्रिय बने।

आप बताइए, क्या आपको वह भाषा पसंद है, जिसे नरेंद्र मोदी बोलते हैं? या आपको वह भाषा पसंद है, जिसे आजम खान बोलते हैं?

आजम खान की भाषा हिंदी भाषी भारत की जनता की साझा भाषा है। इसे भूलना नहीं चाहिए।

इसके विपरीत नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह हिंदुस्तानी जनता की विरासत, सांस्कृतिक परंपरा और साहित्यिक परंपरा से एक तरह का विचलन है।

यह बहुत बड़ा फर्क है।

अगर लोकतंत्र बचाना है और लोकतंत्र को मजबूत बनाना है, तो शालीन और सभ्य भाषा बेहद जरूरी है।

फिलहाल इतना ही।

  • Professor Jagdishwar Chaturvedi

    Professor Jagdishwar Chaturvedi
    Professor Jagdishwar Chaturvedi

    प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी एक हिंदी लेखक, मीडिया आलोचक और वामपंथी विचारक हैं, जो कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर और तीन बार विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
    1957, में उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 'सिद्धांत ज्योतिषाचार्य' (1979) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एम.फिल. (1982) व पी-एच.डी. (1986) की। वे 1984–85 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

    साहित्यालोचना औक मीडिया पर उनकी 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन्‌ 1989 में प्रवक्‍ता, सन्‌ 1993 में रीडर और 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्त । सन्‌ 2016 में सेवानिवृत्त हुए।

    प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी की कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं : उंबेर्तो इको : चिह्शास्त्र, साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट; साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा : परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017) आदि।

Unknown's avatar

Professor Jagdishwar Chaturvedi

[caption id="attachment_6680" align="alignnone" width="300"]Professor Jagdishwar Chaturvedi Professor Jagdishwar Chaturvedi[/caption]


प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी एक हिंदी लेखक, मीडिया आलोचक और वामपंथी विचारक हैं, जो कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर और तीन बार विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
1957, में उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 'सिद्धांत ज्योतिषाचार्य' (1979) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एम.फिल. (1982) व पी-एच.डी. (1986) की। वे 1984–85 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

साहित्यालोचना औक मीडिया पर उनकी 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन्‌ 1989 में प्रवक्‍ता, सन्‌ 1993 में रीडर और 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्त । सन्‌ 2016 में सेवानिवृत्त हुए।

प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी की कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं : उंबेर्तो इको : चिह्शास्त्र, साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट; साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा : परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017) आदि।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Live Hastakshep

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading