मानवाधिकार और मानवीय संकटVideo

मुसलमानों को बांटने की BJP की रणनीति? प्रो. जगदीश्वर चतुर्वेदी का बड़ा खुलासा | UP Politics

मुसलमानों में विभाजन का संकट और लोकतंत्र की जंग

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुसलमानों का राजनीतिक विभाजन, भाजपा की रणनीति, अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार और भारतीय लोकतंत्र का भविष्य—इन गंभीर सवालों पर प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी का महत्वपूर्ण राजनीतिक विश्लेषण।

प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी

नरेंद्र मोदी और उनका पूरा कुनबा—अगर कुनबा शब्द पर आपको आपत्ति हो तो गैंग कह लीजिए। वैसे, उनके लिए गैंग ज्यादा उपयुक्त शब्द है। नरेंद्र मोदी और उनका गैंग उत्तर प्रदेश में अब भयानक रूप से सक्रिय हो गया है।

इसके पहले कदम के तौर पर उन्होंने जिस चीज को लागू करना शुरू किया है, वह है मुसलमानों में किस तरह विभाजन पैदा किया जाए।

UP में बड़ा संकट? मुसलमानों को चेतावनी!

आरएसएस और मोदी की केंद्रीय विशेषता यह है कि वे बिना विभाजन के जी नहीं सकते। आप बीजेपी में जाएंगे तो विभाजित रहिए, आरएसएस में जाएंगे तो विभाजित रहिए, सरकार में जाएंगे तो विभाजित रहिए। बीजेपी के साथ ब्राह्मण जाएंगे तो उन्हें भी विभाजित रहना होगा और मुसलमान जाएंगे तो उन्हें भी विभाजित रहना होगा।

बीजेपी के साथ जाने और आरएसएस का समर्थन करने का मतलब है विभाजन को स्वीकार करना।

इसी को कहते हैं ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति। जो नया परिदृश्य दिखाई दे रहा है, उसमें तेजी से यह कोशिश की जा रही है कि हर जिले में मुसलमानों को तोड़ा जाए।

लोकतंत्र की जंग अब निर्णायक? ओवैसी-मायावती पर सवाल!

आज मैं अपनी बातचीत को सिर्फ इसी मसले पर केंद्रित रखूंगा। मेरे जो मुस्लिम दोस्त और श्रोता हैं, वे एक बात को बहुत गंभीरता से लें।

तय मान लीजिए कि अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी जीतती है तो बहुत बड़ा संकट आने वाला है। सबसे ज्यादा निशाने पर वे लोग होंगे जो अल्पसंख्यक हैं। उनमें मुसलमान भी हैं और ईसाई भी।

मुस्लिम समाज का राजनीतिक विभाजन बनाम भारतीय लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा।

क्या आप बंगाल को नहीं देख रहे हैं? क्या आप असम को नहीं देख रहे हैं? असम और बंगाल में मुसलमानों पर जो हमले हो रहे हैं और जिस बर्बरता से सरकारें पेश आ रही हैं, वैसी बर्बरता पहले कभी नहीं देखी गई।

मतदाता सूची से केवल नाम बाहर नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि तरह-तरह से लोगों को जबरन उत्पीड़ित और परेशान किया जा रहा है। उन्हें परेशान करने के लिए यहां तक कदम उठाए जा रहे हैं कि किसी तरह यह घोषित कर दिया जाए कि वे इस देश के नागरिक नहीं हैं।

क्या ओवैसी, मायावती और चंद्रशेखर की राजनीति विपक्षी एकता को प्रभावित करती है?

हम एक सामान्य-सी बात कह रहे हैं। मुसलमान भी हिंदुओं की तरह भारत के बाशिंदे हैं। मुसलमानों को भी हिंदुस्तान में धर्मनिरपेक्ष परंपराओं का निर्वाह करते हुए जीने की आदत है।

वे सिर्फ शरीयत के हिसाब से नहीं जीते, बल्कि कानून के हिसाब से भी जीते हैं। हमारे यहां कानून में जो व्यवस्थाएं हैं और जिन्हें हमारा संविधान स्वीकृति देता है, उन सभी व्यवस्थाओं का पालन भी करते हैं। मुसलमानों को खास तौर पर इस बात को समझना चाहिए।

उनके जो हक और अधिकार हैं, उन्हें समझना चाहिए। केंद्र में बीजेपी का शासन पिछले साढ़े बारह वर्षों से अधिक समय से है और उत्तर प्रदेश में योगी जी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश को हिंदुस्तान के माफियाओं का नर्व सेंटर बना दिया गया है।

बदनाम कौन है? जरा उठाकर देखिए। अभी गूगल पर जाकर सर्च कीजिए। 33 से अधिक बड़े माफिया उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। उनमें से अधिकांश का बीजेपी के साथ गहरा संबंध है। कोई माफिया गिरोह बीजेपी के सहयोग के बिना काम नहीं कर सकता।

उत्तर प्रदेश को कैसा राज्य बना दिया गया है? जब मन में आए, जिसका घर बुलडोजर से गिरा दो। जब मन में आए, किसी को भी उठाकर बंद कर दो। किसी को यूएपीए में बंद करो, किसी पर किसी दूसरी धारा के तहत मुकदमा लगाओ, झूठे केस दर्ज करो और लोगों को जेल में बंद कर दो।

आलोचना करोगे तो बंद कर देंगे, एफआईआर करेंगे, मुकदमे लगाएंगे।

व्यवस्थित तरीके से सैकड़ों मुसलमानों के घरों पर बुलडोजर चलाए गए हैं।

व्यवस्थित तरीके से ईसाइयों पर हमले हो रहे हैं। कहां हो रहे हैं? बंगाल में हो रहे हैं, मणिपुर में हो रहे हैं, असम में हो रहे हैं।

जब दूसरे राज्यों में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश में अगर आप उन्हें फिर मौका देंगे तो क्या होगा?

हो सकता है आपको आजम खान अच्छे न लगते हों, लेकिन आजम खान तो लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं। आजम खान अपनी जमीन बचाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं, जौहर यूनिवर्सिटी बचाने के लिए नहीं लड़ रहे हैं।

इस बात को सीखिए। जिन लोगों ने यूनिवर्सिटी बनाई, कॉलेज बनाए, मुसलमानों ने हिंदुस्तान के निर्माण में जो योगदान दिया और मुस्लिम नौजवानों की जो भूमिका रही है, वह रचनात्मक भूमिका रही है। लेकिन खोज-खोजकर उन पर आपराधिक हमले किए जा रहे हैं, कानूनी हमले किए जा रहे हैं।

और कानून का पालन सरकार नहीं कर रही है, बल्कि कानून का दुरुपयोग कर रही है।

यह एक सामान्य-सी बात है। अगर एक सामान्य मुसलमान इसे समझने की कोशिश करे तो वह समझ सकता है कि आने वाला चुनाव उसके लिए कितना महत्वपूर्ण है।

यह ओवैसी हों, चंद्रशेखर हों, बीजेपी के लोग हों या मायावती हों, ये सारे एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

मुसलमानों के घर उजाड़े जा रहे हैं। आपने चंद्रशेखर, ओवैसी और मायावती को लखनऊ में एक रैली करते हुए नहीं देखा। दिल्ली में एक रैली करते हुए नहीं देखा। हम जानना चाहते हैं कि पिछले पांच वर्षों में मुसलमानों के घर नहीं उजाड़े गए? उनके साथ क्या-क्या नहीं हुआ? संभल में, सहारनपुर में और दूसरी जगहों पर क्या हुआ?

मुसलमानों को अपने हक और लोकतंत्र में अपनी भूमिका को समझते हुए एकजुट होकर पूरी शक्ति के साथ उस भूमिका का निर्वाह करना होगा।

अन्यथा संकट है। यह संकट जितना मुसलमानों के सामने है, उतना ही हिंदुओं के सामने भी है। इसलिए हिंदू-मुसलमान के चक्कर में मत जाइए।

समस्या यह है कि जो नागरिक कमजोर हैं, उन नागरिकों पर हमले हो रहे हैं। और नागरिकता-बोध के लिहाज से मुसलमान बहुत कमजोर हैं।

मुसलमानों को अपने अंदर नागरिकता-बोध पैदा करना होगा और नागरिक अधिकारों के प्रति आकर्षण पैदा करना होगा। जो आकर्षण आपके अंदर अल्लाह के प्रति है, नमाज के प्रति है, कुरान के प्रति है, वैसा ही आकर्षण आपको नागरिक अधिकारों के प्रति भी पैदा करना होगा। साथ ही, उन लोगों की पहचान करनी होगी जो नागरिक अधिकारों के शत्रु हैं।

और इसकी पहली शर्त है सामुदायिक एकता। नागरिकता-बोध की पहली शर्त है सामुदायिक एकता। लोकतंत्र को बचाने के लिए सामुदायिक एकता बहुत जरूरी है।

नरेंद्र मोदी आपके नागरिक अधिकारों पर हमले कर रहे हैं। योगी आपके नागरिक अधिकारों पर हमले कर रहे हैं, लेकिन आपको चिंता नहीं है। आप यह भी सोच रहे हैं कि आप अपना घर बचा लेंगे। दूसरे का घर उजड़ रहा है तो हमें क्या परेशानी है? आपका तो घर नहीं उजड़ रहा है। बहुत सारे लोगों में इस तरह की भावना होती है।

चीजों को स्वार्थ और संकीर्ण हितों के नजरिये से नहीं देखना चाहिए।

आपके पास आज जो कुछ लोकतंत्र है, अगर लोग उसे केवल अपने निहित स्वार्थों के लिहाज से देखते तो हजारों लोगों ने जो कुर्बानियां दी हैं, जिनमें मुसलमानों की बहुत बड़ी भूमिका रही है, वे कुर्बानियां नहीं देते। वे अपना करियर बनाते, आराम से अपना जीवन जीते। वे जेल क्यों जाते? अंडमान-निकोबार जाकर जेल क्यों जाते? 1857 की लड़ाई में बड़े पैमाने पर कत्लेआम का शिकार क्यों होते?

लोकतंत्र की स्थापना में मुसलमानों की भूमिका

लोकतंत्र की स्थापना में मुसलमानों की बहुत ही जबरदस्त परंपरा रही है। इस बात को मुसलमानों को भूलना नहीं चाहिए।

और जो लोग मुसलमानों को अपना दुश्मन मानते हैं, उनसे भी हम अनुरोध करना चाहते हैं कि आपके पास आज जो लोकतंत्र है, उसमें मुसलमानों की बहुत बड़ी भूमिका है।

मुसलमान का मतलब जिन्ना नहीं होता। मुसलमान का मतलब पाकिस्तान नहीं होता।

मुसलमान का मतलब हिंदुस्तान होता है।

भारत में जो लोग रहते हैं, वे चाहे मुसलमान हों, ईसाई हों, सिख हों, जैन हों या हिंदू हों, वे सब भारतीय हैं।

हम यह तो नहीं कह सकते कि आप बौद्ध हैं तो थाईलैंड जाइए। क्यों? क्या दिक्कत है? क्या भारत बौद्धों का देश नहीं है? बौद्ध तो यहां से मार-मारकर भगा दिए गए थे।

मैं फिर दोहरा रहा हूं। भारत में जो लोग पैदा हुए हैं, वे सब भारतीय हैं, इसमें मुसलमान भी शामिल हैं।

इसलिए मुसलमानों को पाकिस्तान का एजेंट समझकर उन पर हमले नहीं किए जाने चाहिए और न ही उन्हें पाकिस्तान के एजेंट के तौर पर देखा जाना चाहिए।

मुस्लिम नौजवानों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें उस जिम्मेदारी को महसूस करना चाहिए। लोकतंत्र को बचाना है, क्योंकि लोकतंत्र खतरे में है।

लोकतंत्र को बचाना आपकी जिम्मेदारी है। जब तक आपके अंदर लोकतंत्र को बचाने की जागरूकता नहीं आएगी, तब तक आप लोकतंत्र को बचा नहीं सकते।

लोकतंत्र खैरात में या किसी के आशीर्वाद से नहीं बचता। किसी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री की दया से लोकतंत्र नहीं बचता।

आप सोचिए, पिछले पांच वर्षों में कितनी बार मुसलमानों की समस्याओं पर उत्तर प्रदेश की सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से सहानुभूतिपूर्वक काम किया है? एक घटना बताइए।

आपको चिंता नहीं होती? तय मान लीजिए कि अभी मस्जिद गिराई जा रही है, फिर घर गिराए जाएंगे। लोगों को उजाड़ा जाएगा।

यह काम उन्होंने पहले ही असम में शुरू कर दिया है।

इसलिए यह मत सोचिए कि उनके साथ हो रहा है, हमें क्या लेना-देना? आपके साथ भी ऐसा होगा। यही खतरा है।

बीजेपी के लोग जिस तरह से हेट कैंपेन चला रहे हैं और अभी भी चला रहे हैं, उसे समझने की जरूरत है। हेट कैंपेन का मतलब यह है कि वे आपको ‘अदर्स’ की श्रेणी में रखते हैं। वे धर्मनिरपेक्ष लोगों और नागरिक चेतना रखने वाले लोगों को भी ‘अदर्स’ की श्रेणी में रखते हैं, अपने दुश्मनों की श्रेणी में रखते हैं।

आपकी जिम्मेदारी है कि आप लोकतंत्र के लिए सक्रिय हों, एकजुट हों और अपने अंदर फूट पैदा न होने दें।

और यह ओवैसी, चंद्रशेखर, मायावती टाइप का जो परिदृश्य है, ये सब बीजेपी के एजेंट की तरह, बीजेपी के विकल्प की तरह काम कर रहे हैं और बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं।

आपने कभी मायावती, ओवैसी या चंद्रशेखर को मुसलमानों के घर उजाड़े जाने के खिलाफ भूख हड़ताल करते देखा है? नहीं। क्यों? क्या दिक्कत है? आपने उन्हें आंदोलन करते देखा? मुकदमा लड़ते देखा? वे तो बहुत बड़े बैरिस्टर हैं। नहीं, वे सिर्फ सरकार के बैरिस्टर हैं।

ये सिर्फ सरकार की रहम-ओ-करम पर जिंदा हैं। जो लोग सरकार की रहम-ओ-करम पर जिंदा रहकर राजनीति कर रहे हैं, वे कभी भी अल्पसंख्यकों और लोकतंत्र के हितैषी नहीं हो सकते।

इस बुनियादी बात को जेहन में रखिए। एकजुट रहिए, अपने बीच दरारें और फूट पैदा न होने दीजिए। लोकतंत्र के लिए खुद भी सक्रिय और सचेत रहिए तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दूसरों को भी जागरूक कीजिए।

यही इस दौर की और उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जरूरत है।

फिलहाल इतना ही। बहुत-बहुत शुक्रिया। थैंक यू।

  • Professor Jagdishwar Chaturvedi

    Professor Jagdishwar Chaturvedi
    Professor Jagdishwar Chaturvedi

    प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी एक हिंदी लेखक, मीडिया आलोचक और वामपंथी विचारक हैं, जो कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर और तीन बार विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
    1957, में उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 'सिद्धांत ज्योतिषाचार्य' (1979) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एम.फिल. (1982) व पी-एच.डी. (1986) की। वे 1984–85 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

    साहित्यालोचना औक मीडिया पर उनकी 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन्‌ 1989 में प्रवक्‍ता, सन्‌ 1993 में रीडर और 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्त । सन्‌ 2016 में सेवानिवृत्त हुए।

    प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी की कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं : उंबेर्तो इको : चिह्शास्त्र, साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट; साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा : परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017) आदि।

Unknown's avatar

Professor Jagdishwar Chaturvedi

[caption id="attachment_6680" align="alignnone" width="300"]Professor Jagdishwar Chaturvedi Professor Jagdishwar Chaturvedi[/caption]


प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी एक हिंदी लेखक, मीडिया आलोचक और वामपंथी विचारक हैं, जो कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रोफेसर और तीन बार विभागाध्यक्ष रह चुके हैं।
1957, में उत्तर प्रदेश के मथुरा में जन्मे प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से 'सिद्धांत ज्योतिषाचार्य' (1979) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली से हिंदी में एम.ए. (1981), एम.फिल. (1982) व पी-एच.डी. (1986) की। वे 1984–85 में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष भी रहे।

साहित्यालोचना औक मीडिया पर उनकी 58 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं। कलकत्ता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में सन्‌ 1989 में प्रवक्‍ता, सन्‌ 1993 में रीडर और 2001 में प्रोफेसर पद पर नियुक्त । सन्‌ 2016 में सेवानिवृत्त हुए।

प्रोफेसर जगदीश्वर चतुर्वेदी की कुछ प्रमुख पुस्तकें हैं : उंबेर्तो इको : चिह्शास्त्र, साहित्य और मीडिया (2012), मीडिया समग्र 11 खंडों में (2013), साहित्य का इतिहास दर्शन (2013), डिजिटल कैपीटलिज्म, फेसबुक संस्कृति और मानवाधिकार (2014), इंटरनेट; साहित्यालोचना और जनतंत्र (2014), नामवर सिंह और समीक्षा के सीमांत (2016), रामविलास शर्मा : परवर्ती पूंजीवाद और साहित्येतिहास की समस्याएं (2017) आदि।

प्रातिक्रिया दे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Live Hastakshep

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading